शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शहीदों की नगरी शाहजहांपुर आज स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में सराबोर होगी। जिन वीरों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनकी धरती पर तिरंगा आन-बान-शान से लहराएगा। शहर के सरकारी भवनों और प्रमुख स्थलों को सजाया गया है। कलेक्ट्रेट और नगर निगम भवन की विशेष सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। दिनभर शहीदों और महापुरुषों को नमन करने के साथ देशभक्ति के कार्यक्रम होंगे। स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत सुबह छह बजे मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों, मदरसों और गिरिजाघरों में सामूहिक प्रार्थना से होगी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: तिरंगों से सजा शहर, वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा मार्गस्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम 6:30 बजे गांधी पार्क मंडी में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।...