Shahjahnpur News: शराब पीने से मना करने पर चलाई थी गोली, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के बुधवाना गांव में शराब पीने से मना करने को लेकर हुए विवाद में युवक ने फायरिंग कर दी थी। घर के दरवाजे पर हुई फायरिंग में बीच-बचाव करने आए दो लोगों को भी चोटें आई थीं। घटना के अगले दिन पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। बुधवाना निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने सोमवार को मदनापुर थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके भतीजे अमरदीप गुप्ता को शराब पीने से मना करने पर गांव जिराऊ निवासी गुरुपाल यादव और गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के उमरसड़िया निवासी सत्यवीर यादव ने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि विवाद के बाद दोनों आरोपी सुरेंद्र गुप्ता के घर के दरवाजे पर पहुंचे और उनके ऊपर फायर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.