Shahjahnpur News: शराब दुकान में नकब लगाकर नकदी और कीमती बोतलें चोरी
शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: पुवायां। मोहम्मदी रोड पर बुधवार रात चोरों ने परचूनी और कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान को निशाना बनाकर करीब 1.10 लाख रुपये नकदी और शराब की कीमती बोतलें चोरी कर लीं। शराब की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोर डीवीआर भी ले गए। घटना के बाद नगर में पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। चोरों ने पहले परचूनी दुकान के शटर का ताला तोड़ा, लेकिन अंदर दूसरा ताला लगा होने पर पड़ोस के दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गए। यहां से करीब 40 हजार रुपये नकदी, सिगरेट, गुटखा और अन्य सामान चोरी किया। इसके बाद पड़ोस की शराब की दुकान में नकब लगाकर घुसे और करीब 70 हजार रुपये नकदी व महंगी शराब की बोतलें ले गए।सुबह सेल्समैन प्रेमचंद्र सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। उन्होंने छावनी मोहल्ले के सेल्समैन नीरज को सूचना दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.