शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: पुवायां, संवाददाता। गांव बालेमऊ स्थित राना बाजार में गुरुवार रात चोरों ने कंपोजिट देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये नकदी और शराब की पेटियां ले गए। सेल्समैन ने कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ढकिया बुजुर्ग के हरेंद्र पुत्र सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह बालेमऊ स्थित राना मार्केट में कंपोजिट देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे दुकान पर पहुंचा तो दोनों ताले टूटे थे। 34 पेटी देशी शराब और 27 हजार रुपये की नकदी गायब थी। हरेंद्र ने दुकान मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन...