शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: खुटार, संवाददाता। खुटार क्षेत्र के गांव रसवां कलां स्थित देसी शराब की दुकान को निशाना बनाकर चोर करीब 1.56 लाख रुपये कीमत की 30 पेटी शराब उठा ले गए। घटना का पता शुक्रवार सुबह दुकान खुलने पर चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।नगर के मोहल्ला बगियानाथ निवासी दुकान स्वामी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम दुकान पर शराब की नई खेप पहुंची थी, जिसे सेल्समैन रमेश मिश्रा ने दुकान में रखवाया। रात करीब दस बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए। देर रात चोरों ने दुकान के मुख्य गेट और लोहे की जाली का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: दो दुकानों से दस लाख के जेवर, शराब और नगदी चोरी इसके बाद मजबूत लॉकर के ताले भी तोड़ दिए और उसमें रखी 30 पेटी देसी शराब चोरी कर ले ...