शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौराहे स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर ओवररेट शराब बेचने को लेकर विवाद हो गया। दुकान के अनुज्ञापी सोनू यादव ने रौसर कोठी निवासी एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने, दुकान में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। महानगर के कूचा लाला निवासी सोनू यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति अपने साथियों के साथ दुकान पर आया और दुकान चलाने के एवज में एक लाख रुपये मांगे। यह भी पढ़ें- Samastipur News: रंगदारी नहीं देने पर मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान में फायरिंग का आरोप, एक खोखा बरामद रकम देने से इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए दुकान में आग ...