शाहजहांपुर, अगस्त 29 -- Shahjahnpur News: ददरौल। अजीजगंज डैम रोड स्थित एक फास्ट फूड कार्नर पर शुक्रवार रात शराब के नशे में युवकों ने जमकर हंगामा किया। रात करीब नौ बजे कारों से पहुंचे युवकों ने पहले दुकान के अंदर और बाद में सड़क पर उत्पात मचाया। आरोप है कि उन्होंने राहगीरों से भी गाली-गलौज की। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि फास्ट फूड कार्नर पर आए दिन शराबियों का जमावड़ा रहता है और विवाद होते रहते हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...