शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस बार कार्यक्रम महज श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रहा। 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत विद्यार्थियों ने कक्षाओं से लेकर कैंटीन और विद्यालय परिसर तक स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया। इसके साथ ही स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता ने ध्वजारोहण से किया। इसके बाद प्रधानाचार्या और स्टाफ ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विद्यालय के अधिष्ठाता पूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज, सचिव अशोक अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. मेघना मेहंदीरत्ता के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविध...