शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ०प्र० के जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने बहादुरगंज सहित अन्य स्थानों की समस्याओ को लेकर एक मांग पत्र नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरूरनी को सौंपा l माँगा पत्र में बहादुरगंज में गोलगंज स्थित जर्जर हालत में पुरुष शोचालय का पुनःजीर्णोद्धार करने की मांग की,महिला शोचालय में पुरुष शोचालय को सयुक्त रूप से संचालित करने को लेकर आपत्ति जताई,बाज़ारो में गंदगी होने पर तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए कहा कि अब कुछ दिन बाद दिवाली है और बाज़ारो में ग्राहको की बड़ी ज़्यादा संख्या में आवाजाही रहती हैं,ख़राब लाइटों को ठीक कराने की मांग की गई,कल रात झंडा कलाँ में आवारा पशुओं से हुई दुर्घटना का मामला संज्ञान में लाते हुए आवारा पशुओं को पकड़न...