शाहजहांपुर, अगस्त 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर शाहजहांपुर की ओर से 13 अगस्त को जिला कार्यालय स्वागत होटल में तिरंगा किट वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र और विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडे रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता ने की। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता, महानगर महामंत्री अमित शर्मा और प्रांतीय मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने प्रमुख रूप से सहभागिता की। अतिथियों ने प्रमुख बाजारों के प्रभारियों को तिरंगा किट वितरित की। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र ने व्यापारियों की पहल को सराहनीय बताया। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पांडे ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताया।कार्यक्रम यह भी प...