Shahjahnpur News: वैदिक धर्म की राह पर चलकर युवा समाज को दें नई दिशा : विधायक
शाहजहांपुर, नवम्बर 17 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। मिर्जापुर के बहरिया गांव में सोमवार से आर्य समाज का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार, भजन और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से वैदिक धर्म के सिद्धांतों को अपनाने और संस्कारवान बनकर समाज को सही दिशा देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विख्यात भजनोपदेशक भानु प्रकाश शास्त्री ने वैदिक भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं गीता देवी और अलीगढ़ से आए भजनोपदेशक ऊधम सिंह ने अपने विचारों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा सामाजिक सुधार में आर्य समाज के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: धर्म की राह पर चल युवा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.