शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- Shahjahnpur News: खुटार। पशुपालन विभाग में तैनात पैरावेट, पशु मित्र और वैक्सीनेटर संविदाकर्मियों ने शनिवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डिप्टी सीवीओ डॉ. इंद्रजीत को जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर नियमित मासिक वेतन और योग्यता के अनुसार तैनाती की मांग उठाई। संविदाकर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से कृत्रिम गर्भाधान, पशु टीकाकरण, टैगिंग, बधियाकरण, भारत पशुधन पोर्टल पर डाटा फीडिंग, गौ आश्रय स्थलों पर पशुओं की जांच तथा उपचार सहित विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नही...