Shahjahnpur News: वृद्ध लापता, परिजनों ने पुलिस से तलाश की गुहार लगाई
शाहजहांपुर, सितम्बर 21 -- Shahjahnpur News: खुटार। नगर के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी आदित्य गुप्ता ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर अपने पिता बुद्धालाल के लापता होने की सूचना दी। बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनके पिता घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आदित्य के अनुसार सोमवार सुबह करीब छह बजे पंथवारी मंदिर के पुजारी विजय मिश्रा ने बुद्धालाल को देखा था। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। परिजनों ने बताया कि बुद्धालाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: घर से निकला युवक 15 दिन से लापता इससे परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने पुलिस से वृद्ध की तलाश कर सकुशल घर वापस ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.