शाहजहांपुर, अगस्त 30 -- Shahjahnpur News: खुटार। गांव रसवां कलां निवासी आशीष राठौर ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह दस बजे उनके बाबा धनीराम (85) खुटार की ओर टहलते हुए जा रहे थे। लोगों ने उन्हें देखा था। देर शाम घर नहीं लौटे तो चिंता हुई। परिजनों ने गांव व रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की। इसके बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन उनकी तलाश कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...