शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: कांट। वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने दस वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रविवार को अभियान के तहत इलाके के मिलकिया निबासी महेश, भूपराम, कल्लू सिमरिया निवासी राकेश, लालपुर के अबधेश, पिपरोला निबासी अवनीश, अकर्रा रसूलपुर निवासी रजतपाल, शिवलाल, नानकपुर के बिक्रम सिंह और इंडेपुर निवासी राजू को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। सभी वारंटियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...