शाहजहांपुर, अक्टूबर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की खेल परिषद के तत्वावधान में पुरुष एवं महिला वर्ग की अंतरमहाविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता-सह-ट्रायल जीएफ कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित किया गया। इसमें नौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विशेषज्ञ के रूप में विवि के क्रीड़ा उपसचिव डॉ. प्रांजल शाही और पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. नीलू कुमार मौजूद रहे। जीएफ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान, खेल सचिव डॉ. मो. शोएब, संयुक्त खेल सचिव डॉ. मो. काशिफ नईम और बास्केटबॉल क्लब के अध्यक्ष डॉ. इमरान भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पुरुष-महिला कबड्डी टीम गठित, 34 खिलाड़ियों...