शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: ददरौल। सेहरामऊ दक्षिणी के बबक्करपुर निवासी पवन कुमार अपनी पत्नी शालू के साथ सदर बाजार के हद्दफ चौकी क्षेत्र स्थित मकान में रहकर कारपेंटरी का काम करता था। दोनों की शादी करीब पांच माह पहले हुई थी। रविवार शाम करीब पांच बजे शालू की आत्महत्या की सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर करीब तीन बजे शव अंतिम संस्कार के लिए बबक्करपुर पहुंचा। यहां मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मायके पक्ष को मामले में कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया। इसके बाद पु...