Shahjahnpur News: विवाद में फंसी सड़क, बरसात में कीचड़ से जूझ रहे ग्रामीण
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। रामपुर नवदिया गांव की मालियों वाली गली आज भी पक्की सड़क का इंतजार कर रही है। बरसात शुरू होते ही यह गली कीचड़ और जलभराव से भर जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गली में पहले नाली का निर्माण कराया गया, लेकिन सड़क अधूरी छोड़ दी गई। हल्की बारिश होते ही पूरी गली कीचड़ में तब्दील हो जाती है और पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उनका आरोप है कि इस सड़क के निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि का उपयोग दूसरी जगह गली बनाने में कर दिया गया, जिससे गांव के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.