शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। जलालाबाद रोड किनारे निर्माणाधीन श्रीराम लीला गेट का विवाद बुधवार को फिर सामने आ गया। पुलिस प्रशासन की निगरानी में गेट का निर्माण दोबारा शुरू करा दिया गया। निर्माण शुरू होते ही जमीन के सहखातेदारों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि उनकी आपत्ति को अनसुना कर प्रशासन ने जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया। श्रीराम लीला गेट का निर्माण जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद के कारण काफी समय से रुका हुआ था। जमीन के सहस्वामी पूर्व नगर पंचायत सदस्य अशोक गुप्ता, सुधीर गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, पुनीत गुप्ता और वीरेन्द्र आर्य आदि निर्माण का विरोध कर रहे हैं। वहीं मेला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत सुरेन्द्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद जोशी और विश्वनाथ त्रिप...