शाहजहांपुर, नवम्बर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक भाई दूज के पर्व पर ददरौल विधायक जब अपनी विधान सभा क्षेत्र के कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर मोहल्ले में पहुंचे तो फिर से गौतम हत्याकांड की यादें ताजा हो गईं। ददरौल विधायक अरविंद सिंह भैयादूज के त्योहार पर गौतम मौर्या की बहन दीक्षा मौर्य के साथ भाई दूज का त्योहार मनाया। इस दौरान पूरा परिवार फफक कर रोने लगा। दृष्य देखकर जितने भी लोग खड़े थे, सबकी आंखे नम हो गयीं। उसी समय ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने परिवार के लोगों को ढ़ांढस बंधाते हुए तिलक कराकर बहन से आशीर्वाद लिया। विधायक अरविंद सिंह ने उन्हें अपनी बहन बताते हुए स्नेहपूर्वक पर्व की खुशियां साझा कीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: बहनों ने भाइयों के दीर्घायु की कामना क...