Shahjahnpur News: विद्यालय में दो छात्रों में मारपीट, एक घायल
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: फोटो :: 44 मारपीट में घायल छात्र। खुदागंज, संवाददाता।शारदा बाल विद्या मंदिर में शुक्रवार को कक्षा तीन के दो छात्रों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एक छात्र को गुम चोट लगी। जानकारीपर घायल छात्र के परिजन विद्यालय पहुंचे और उसे साथ लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में बच्चा बेहोश हो गया था और शिकायत के बाद विद्यालय प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखाई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि दोनों छोटे छात्रों में विवाद हुआ था। एक छात्र को चोट लगी, जबकि दूसरे को अनुशासनात्मक दंड दिया गया है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बच्चों के परिजनों को बुलाकर समझौता करा दिया गया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.