शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। गांधी भवन प्रेक्षागृह में शनिवार को वीआईपी समूह विद हेल्पिंग हैंड्स का शपथ ग्रहण, प्रतिभा सम्मान एवं जन अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने संगठन के पदाधिकारियों को समाजसेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। खन्ना ने कहा कि समाज का विकास केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सामाजिक संगठन समाज की जरूरतों को समझकर लोगों तक पहुंचते हैं और सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हैं। ऐसे संगठनों के प्रयासों से समाजसेवा को नई दिशा मिलती है। उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे बच्चों का उत्साह बढ़ता है...