शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर निगम के वार्ड-48 निसरजई के पार्षद ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर सफाई व्यवस्था में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि वार्ड में तैनात दो सफाई कर्मचारी वर्षों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति दर्ज कर हर महीने वेतन का भुगतान किया जा रहा है। उनका कहना है कि पहले हुई जांच में भी यह तथ्य सामने आया था, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सफाई व्यवस्था से जुड़े कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह अनियमितता जारी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में नगर आयुक्त के मनमाने व अरियल रवैया के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, 24 जुलाई को धरना देने पार्ष...