शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा आठ के एक छात्र ने वाइस प्रिंसिपल पर चप्पलों से पीटने का आरोप लगाया है। छात्र ने घटना की जानकारी फोन कर अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने डीएम को शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। वायरल ऑडियो में छात्र अपने परिजनों से बातचीत के दौरान चप्पलों से पीटे जाने की बात कह रहा है। वहीं वायरल ऑडियो में वाइस प्रिंसिपल की आवाज बताई जा रही है, जिसमें वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि जब वह आठवीं के छात्रों को नहीं समझा पा रहे हैं तो 12वीं के छात्रों को कैसे संभालेंगे। ऑडियो सामने आने के बाद विद्यालय प्रशासन में मामला पहुंचा। प्रधानाचार्य ने इसे आपसी बा...