शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- Shahjahnpur News: क्षेत्र के मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वन महोत्सव के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में सहायक प्रबंधक अब्दुल रहमान खान और वन दरोगा वीरेंद्र गंगवार ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें दिव्या राठौर ने प्रथम, दिव्यांशी सक्सेना ने द्वितीय तथा अनम मंसूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को वन विभाग एवं विद्यालय प्रशासन की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वन दरोगा वीरेंद्र सिंह गंगवार, अतुल बाजपेई, संजीव कुमार, विष्णु प्रताप सिंह, कृष्ण बहादुर सिंह, राम अवतार उर्फ पिंटू, अनिल कुमार तथा विद्यालय के वासुदेव सिंह चौहान, ओमवीर सिंह यादव, कृष्ण ...