Shahjahnpur News: लोहे के विद्युत पोल में उतरा करंट, गोवंश की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: खुदागंज,संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में गुरुवार रात लोहे के विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर विद्युत निगम ने आपूर्ति बंद कर फाल्ट ठीक कराया। करीब ढाई घंटे बाद रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात 8:40 बजे महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज से करीब 20 मीटर आगे सड़क किनारे लगे लोहे के पोल में करंट उतर आया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा गोवंश पोल के संपर्क में आ गया और तड़पकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट ठीक किया और मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में कई जगह तार नीचे लटक रहे हैं। कॉलेज के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.