शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शासन के निर्देश पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम के वार्ड संख्या-03 लोधीपुर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। गलियों, नालियों और जलभराव वाले स्थानों की तलीझाड़ सफाई कराकर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। अभियान का निरीक्षण वार्ड पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ''अन्नू'' ने किया। उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए और लोगों से स्वच्छता अपनाने की अपील की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: शहर के सभी वार्डों में 20 तक कराया जाएगा छिड़काव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...