शाहजहांपुर, अगस्त 1 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को फ्रेंडशिप डे का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या तराना जमाल और निदेशक मोहम्मद जमाल ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर किया। इस अवसर पर निदेशक मोहम्मद जमाल ने छात्र-छात्राओं को मित्रता का महत्व समझाते हुए कहा कि सच्ची दोस्ती केवल लोगों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जानवरों, स्वच्छता, पुस्तकों, विद्यालय और अच्छे मित्रों के साथ भी जुड़ाव होना चाहिए। उन्होंने बच्चों को सकारात्मक और जिम्मेदार मित्रता का संदेश दिया। प्रधानाचार्या तराना जमाल ने कहा कि सच्चा मित्र जीवन का सबसे अनमोल उपहार होता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण देते हुए बच्चों को निस्वार्थ और सच्ची दोस्ती अ...