Shahjahnpur News: लाल इमली चौराहे पर लगा भीषण जाम, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे लाल इमली चौराहे पर भीषण जाम लग गया। चौराहे से करीब 100 मीटर दूर स्मार्ट सड़क तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ईदगाह रोड पर भी पेट्रोल पंप से पीछे तक वाहन फंसे रहे। निषाद रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे काम के कारण यातायात पहले से प्रभावित है। ऐसे में हॉकी क्लब के सामने पुलिया निर्माण के लिए रूट डायवर्ट होने से स्थिति और बिगड़ गई। पुलिया निर्माण के कारण वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। लेकिन इन मार्गों पर भी अलग-अलग निर्माण कार्य चलने से यातायात का दबाव घंटाघर मार्ग, निषाद टॉकीज रोड और ईदगाह रोड पर बढ़ गया है। इसका सीधा असर सोमवार को लाल इमली चौराहे पर दिखाई दिया। दोपहर में चौराहे के आसपास की गलियों में भी वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान करीब 12 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.