शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। लायंस क्लब सेंट्रल एवं इन्फिनिटी तरंग के संयुक्त तत्वावधान में कल रविवार को टाउन हॉल रोड स्थित रॉयल पन्ना होटल में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। प्रदर्शनी में हर घंटे प्रमोदचंद्र सेठ की ओर लकी ड्रॉ के माध्यम से सांत्वना पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस आयोजन से जुड़े संजय कपूर, धर्मेंद्र त्रिवेदी, अतुल कपूर, ज्योति शर्मा और यश वत्रा सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...