Shahjahnpur News: लाठी-डंडों व भाले के साथ घर कर मारपीट
शाहजहांपुर, नवम्बर 4 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। घर में घुसकर लाठी-डंडों और भाले से परिवार पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमले में कमलेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दो नवंबर की शाम करीब सात बजे रामवीर परिवार के साथ घर पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के रामवीर पुत्र चिरौंजी, जन्नू पुत्र रामवीर, रविंद्र पुत्र रामवीर, दयवीर पुत्र चिरौंजी और दिनेश पुत्र दयवीर लाठी-डंडे व भाले लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस दौरान रामवीर की मां कमलेश देवी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रीगल कुमार को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.