शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। मुड़िया मोड़ स्थित सिंबल ऑफ एक्सीलेंस लाइब्रेरी में राष्ट्रीय पुस्तक पठन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी पसंद की अलग-अलग पुस्तकें पढ़ीं और दूसरों को भी नियमित पुस्तक पठन के लिए प्रेरित किया। संचालक कृष्ण पाल ने बताया कि बच्चों के लिए विभिन्न विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्होंने अपने पाठ्यक्रम से अलग किताबें पढ़ने में रुचि दिखाई। किसी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी, किसी ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक और किसी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आत्मकथा पढ़ी। वहीं कुछ बच्चों ने 'चमचा युग', 'गुलामगिरी', महाभारत, मोटू-पतलू और चाचा चौधरी-साबू की कॉमिक्स पढ़ीं। यह भी पढ़ें- Motihari News: बच्चों के लिए शुरू किया विशेष लाइब्रेरी क्लास इस मौके पर इंतजा...