शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा थाना क्षेत्र के कटिया कम्मू गांव में वर्षों पुरानी एक स्थानीय समस्या का बुधवार को प्रशासन ने समाधान करा दिया। दोनों समुदायों के लोगों से सहमति बनाने के बाद कब्रिस्तान की बाउंड्री के भीतर स्थित पुराने कुएं तक आने-जाने के लिए अलग प्रवेश द्वार बनवाया गया। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के लिए सुविधा मिलेगी और भविष्य में किसी तरह के विवाद की आशंका भी कम होगी। गांव में स्थित एक पुराने कब्रिस्तान की बाउंड्री के अंदर वर्षों पुराना कुआं है। स्थानीय लोगों के अनुसार हिंदू समाज के लोग इस कुएं पर पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। अब तक लोगों को कब्रिस्तान के मुख्य प्रवेश द्वार से होकर गुजरना पड़ता था, लेकिन मुख्य गेट हर समय खुला नहीं रहने के कारण श्रद्धालुओं को कई बार परेशान...