शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: कलान, संवाददाता। एमएफ हाईवे पर शुक्रवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक बस के साथ करीब 20 फीट तक घिसटती चली गई। घटना के बाद बस लेकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हादसा सुबह भर्रामई गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार भुन्नीखेड़ा गांव निवासी गुड्डू बाइक से उवासां की ओर जा रहा था। इसी दौरान बदायूं की ओर से फर्रुखाबाद जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पहिये में फंसी रही बाइक टक्कर इतनी तेज थी कि गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक बस के अगले हिस्से में फं...