शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोडवेज के हरदोई आरएम गौरव वर्मा ने बुधवार काे रोडवेज बस अड्डे के साथ कई जगह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीजल पंप, रोडबेज परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से भी मिलने पहुंचे। इसके बाद सेटेलाइट बस अड्डे का निरीक्षण किया। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिलीं, जिन्हे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...