Shahjahnpur News: रोजा मंडी में धान की आवक बढ़ी, सरकारी खरीद की तैयारी नदारद फोटो :: 31 मंडी में धान की तुलाई करते पल्लेदार।
शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- Shahjahnpur News: रोजा मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी खरीद को लेकर अभी तक तैयारियां जमीन पर नजर नहीं आ रही हैं। न सरकारी केंद्रों का पता है और न ही उनकी स्थापना की तैयारी दिखाई दे रही है। ऐसे में किसान फिलहाल व्यापारियों को ही धान बेच रहे हैं।
सरकारी खरीद की तैयारी मंडी में अभी महीन और बासमती धान की आवक अधिक है। इन किस्मों की मांग होने के कारण किसानों को बाजार मूल्य भी मिल रहा है। व्यापारी धान में नमी और चावल की संभावित मात्रा का आकलन करने के बाद गुणवत्ता के हिसाब से अलग-अलग दाम लगा रहे हैं। रोजा मंडी में अब तक करीब 1.95 लाख क्विंटल धान की आवक दर्ज की जा चुकी है। शुक्रवार को मौसम खराब होने के कारण मंडी में धान की आवक कुछ कम रही। बारिश और नमी का असर धान के भाव पर भी पड़ा। शुक्रवार को मंडी में धान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.