शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: रोजा। रोजा रेलवे स्टेशन पर बिजली आपूर्ति बाधित होने पर यात्रियों को होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। स्टेशन के सभी छह प्लेटफार्मों पर 90 वाट के सोलर पैनल लगाने की व्यवस्था की जा रही है। इससे बिजली जाने पर भी प्लेटफार्मों पर रोशनी बनाए रखने में मदद मिलेगी। बता दें कि अब तक स्टेशन पर रेलवे पावर हाउस से बिजली आपूर्ति होती थी। आंधी-पानी के दौरान बिजली गुल होने से स्टेशन पर अंधेरा छा जाता था और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। सोलर पैनल लगने से बिजली जाने पर राहत मिलेगी। सीनियर डीसीएम महेश गुप्ता ने बताया कि बिजली विभाग का कार्य है जो चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...