शाहजहांपुर, अगस्त 22 -- Shahjahnpur News: रोजा अड्डे मुख्य चौराहे से मालगोदाम जाने वाली सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ा करने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने चौराहे पर पहुंचकर नापजोख की और अतिक्रमण वाले स्थानों पर लाल निशान लगाए। निशान लगते देख दुकानदार और स्थानीय लोग बाहर आ गए। कुछ लोगों ने अपनी दुकानों और जमीन से संबंधित दस्तावेज भी टीम को दिखाए। अड्डे चौराहे से आदर्शनगर कॉलोनी मालगोदाम तक करीब 700 मीटर सड़क और नाले का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 1.96 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है, लेकिन अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था। अब नापजोख के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद आरसीसी कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क और नाले का निर्माण शुरू किया जाएगा। निर्माण पूरा होन...