शाहजहांपुर, अगस्त 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलानुशासक डॉ. आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। अंत में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैगिंग न करने और न होने देने की सामूहिक शपथ ली। विधि संकाय के डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने विषय स्थापना की। वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ विद्यार्थियों को नवागंतुकों का मार्गदर्शन करना चाहिए, उन्हें असहज या अपमानित नहीं करना चाहिए। प्रो. राकेश कुमार आजाद ने कहा कि रैगिंग के नाम पर मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न स्वीकार्य नहीं है। प्रो. डॉ. जयशंकर ओझा ने रैगिंग से जुड़े कानूनी प्र...