शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजी. के आह्वान पर सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया गया। नेतृत्व जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने किया। शुरुआत स्टेशन अधीक्षक एके गौतम को पौधा भेंट कर की गई। सौमित्र गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महानगर महामंत्री रफी खान, महानगर वरिष्ठ मंत्री नफीस खान, महानगर संयुक्त महामंत्री नदीम मंसूरी, अभिषेक कश्यप व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...