शाहजहांपुर, अगस्त 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यालय में एलिम्को कानपुर एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु चयन एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में पात्र दिव्यांगजन पहुंचे और चयन प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। एलिम्को कानपुर की प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट डॉ. समृद्वि सोनी ने बताया कि प्रत्येक जनपद से लगभग 15 पात्र दिव्यांगजनों का चयन मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए किया जाना प्रस्तावित है । पात्रता के लिए दिव्यांगजन की आयु 18 वर्ष से अधिक, दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक होना, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता प्रमाण...