शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में मंगलवार को रुक-रुककर हुई खंडित बारिश ने मौसम तो सुहाना किया, लेकिन लोगों की परेशानियां भी बढ़ा दीं। शहर समेत निगोही, पुवायां, सिंधौली और मीरानपुर कटरा क्षेत्रों में दिनभर अलग-अलग समय पर बारिश होती रही। बारिश के बाद तेज धूप नहीं निकलने और हवा में नमी अधिक रहने से उमस बढ़ गई। चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों को काफी असहजता महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस और सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा दक्षिण दिशा से चली। सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक जिले में 36.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश का सबसे अधिक असर शहर की सड़कों पर देखने को मिला। कई स्थानों पर कीचड़ और जलभराव से राहगीरों व ...