शाहजहांपुर, अगस्त 8 -- Shahjahnpur News: पुवायां। मोहल्ला हुसैनपुरा के 19 वर्षीय अरबाज पुत्र सरधर शुक्रवार को बाइक से पुवायां आ रहा था। सिंधौली के पास टोल प्लाजा के पास दो युवक बाइक पर मोबाइल से रील बना रहे थे। रील के चक्कर में उनकी बाइक अरबाज की बाइक से टकरा गई। अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...