शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे पर संविदा चालकों की ड्यूटी लगाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोपी वरिष्ठ लिपिक नृपेश सिंह को शुक्रवार सुबह बरेली जेल भेज दिया गया। गुरुवार रात उसे सदर थाने में रखा गया था। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर रोडवेज के आरएम गौरव वर्मा ने वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: अनियिमितताओं और नियम विरुद्ध कार्य के आरोप में सचिव निलम्बित आरोप है कि वरिष्ठ लिपिक संविदा चालकों की ड्यूटी लगाने के नाम पर हर महीने 500 रुपये लेता था। इससे परेशान एक चालक ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत पर टीम ने गुरुवार को रोडवेज बस अड्डे पर कार्रवाई की। इस दौरान चालक सरोज मिश्रा से चार हजार रुपये लेते हुए वरिष्ठ लिपिक को पकड़ लिया गया। टीम आरोपी क...