Shahjahnpur News: रिश्वतकांड में लेखपाल के बाद राजस्व निरीक्षक भी निलंबित
शाहजहांपुर, जुलाई 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। खेत की तूदाबंदी के नाम पर तीन दिन पहले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए सदर तहसील के लेखपाल योगेश तिवारी प्रकरण में डीएम ने सख्त कार्रवाई की है। लेखपाल के निलंबन के बाद अब सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक जुगेन्द्रपाल सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई है।
संवेदनशील मामला सदर तहसील के ककरा काकरकुंड क्षेत्र में तूदाबंदी के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन टीम ने एक जुलाई को लेखपाल योगेश तिवारी को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। शिकायत बागबुर्ज निवासी शाकिर अली ने की थी। मीरानपुर कटरा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लेखपाल को जेल भेज दिया गया था। इसके बाद डीएम ने उसे तत्काल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.