शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जनपद में सोमवार को दिनभर खंडित बारिश और बूंदाबांदी का दौर चलता रहा, लेकिन उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर बाद मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी। शाम होते-होते काले घने बादल छा गए और करीब साढ़े छह बजे से आधे घंटे तक शहर में रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने से लोग उमस से परेशान रहे। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा पश्चिम दिशा से चली, जबकि सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत रहने से चिपचिपी गर्मी का असर पूरे दिन बना रहा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: दिनभर उमस के बाद देर शाम हल्की बारिश से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना बारिश के दौरान शहर के कई इला...