Shahjahnpur News: रिमझिम बारिश में जाम से थमा शहर, स्कूलों की छुट्टी के समय बढ़ी परेशानी
शाहजहांपुर, जुलाई 24 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रिमझिम बारिश के बीच शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। कच्चा कटरा मोड़ से अजीजगंज चौकी तक लंबे जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगते नजर आए और राहगीरों को भी निकलने में दिक्कत हुई। सबसे अधिक समस्या स्कूलों की छुट्टी के समय देखने को मिली। स्कूलों से बच्चों के निकलने के बाद ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य वाहनों की भीड़ एक साथ सड़क पर आ गई, जिससे पूरे मार्ग पर यातायात धीमा पड़ गया। बारिश के कारण सड़क पर वाहन चालकों को भी सावधानी से चलना पड़ा, जिससे जाम और बढ़ गया। जाम में फंसे लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई अभिभावकों -छात्रों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.