Shahjahnpur News: रिमझिम फुहारों से दिनभर सुहावना रहा मौसम, गर्मी से राहत
शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में गुरुवार को दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की फुहारें पड़ती रहीं। हालांकि बारिश का असर सामान्य रहा और बुधवार रात आठ बजे से गुरुवार रात आठ बजे तक केवल तीन मिमी वर्षा दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार रात से बुधवार रात तक 36 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा पूर्व दिशा से चली और वातावरण में 89 प्रतिशत आर्द्रता रही। हल्की बारिश के बावजूद बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। जरूरी सामान खरीदने के लिए ही लोग घरों से निकले। कई स्थानों पर रास्तों पर कीचड़ होने से पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उमस और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.