शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: खुटार। लक्ष्मीपुर गांव स्थित कोरव बाबा स्थान पर आयोजित श्रीराम कथा में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी। कथा व्यास रजनीश कुमार ने भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और संस्कार का संदेश दिया। राम विवाह की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस दौरान कथा स्थल जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। श्रोताओं ने कथा व्यास से आशीर्वाद लिया और श्रद्धा से बैठकर कथा का श्रवण किया। कथा व्यास रजनीश कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन समाज को सत्य, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। राम कथा का आयोजन सभी गांव वालों के सहयोग से हो रहा है जिसमें गांव के प्रधान र...