शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: मिर्जापुर। कस्बे में चल रही श्रीरामलीला में मंगलवार को भगवान श्रीराम के जन्म का मंचन किया गया। राम जन्म का प्रसंग आते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। कलाकारों ने अयोध्या में श्रीराम के जन्म पर छाए उल्लास का जीवंत चित्रण किया। मंचन में राजा दशरथ की पुत्र प्राप्ति की चिंता से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की कथा प्रस्तुत की गई। श्रीराम के जन्म की घोषणा होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। भक्ति गीतों के बीच दर्शक लीला देखते रहे। रामलीला देखने के लिए कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: राम जन्म की लीला के दौरान पंडाल में गूंजा जय श्रीराम... महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर शाम तक पंडाल में मौजूद रहे। रामलील...